फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drug seller cheated of Rs 10.73 lakh on pretext of earning money from share market

Sonipat News: दवा विक्रेता को शेयर मार्केट से कमाई का झांसा देकर 10.73 लाख ठगे

Tue, 29 Oct 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Drug seller cheated of Rs 10.73 lakh on pretext of earning money from share market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शेयर मार्केट में कमाई का लालच देकर दवा विक्रेता से 10.73 लाख रुपये ठग लिए है। साइबर ठगने उन्हें निशुल्क शेयर ट्रेडिंग की क्लास देने के बहाने से ग्रुप में जोड़ा था। बाद में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

सोनीपत के आठ मरला निवासी दवा विक्रेता राजेश ने बताया कि 7 सितंबर को उनके फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक लिंक आया। वह लिंक के जरिए एक ग्रुप से जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने एक डिमैट अकाउंट खोल लिया। बाद में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया गया। ग्रुप में ही एक व्यक्ति ने अपना परिचय मोतीलाल ओसवाल एडवांस ग्रुप के रूप में दिया गया और कहा कि उनकी कंपनी निशुल्क शेयर ट्रेडिंग सिखाएगी। इसके बाद उन्हें एक अन्य ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में बताए अनुसार उन्होंने 8 सितंबर को 100 और 5000 रुपये डालकर डालकर खाता शुरू कर दिया। ऑनलाइन क्लास के बाद उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा गया। इससे उन्हें 20 से 30 फीसदी मुनाफा मिलेगा। झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग 11 अक्तूबर तक विभिन्न खातों में 10 लाख 73 हजार 391 रुपये डाल दिए थे। बाद में वह अपने अकाउंट से रुपये निकालने लगे तो रुपये नहीं निकले। जांच करने पर पता चला था कि मोतीलाल ओसवाल एडवांस क्लास नाम से फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है जिसका लिंक फेसबुक पर डाला गया। फर्जी वेबसाइट और फर्जी खातों के जरिए ठगी की गई है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed