फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drizzle with strong wind provided relief from the heat

Sonipat News: तेज हवा संग बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत

Thu, 20 Jun 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Drizzle with strong wind provided relief from the heat
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए वीरवार का दिन राहत भरा रहा। बुधवार देर रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान में भी आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने 21 जून तक बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जून माह में लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे थे। जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था। लंबे समय से जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार बना हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वीरवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल मंडराने लगे थे। जिले के अधिकतर स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन भर बादल छाने से बारिश के आसार बने रहे।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जून माह के अंत में मानसून जिले में दस्तक दे सकता है। मानसून के दस्तक के साथ ही जिले में जोरदार बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम में आए परिवर्तन के साथ ही खरीफ सीजन की फसलों की रोपाई व बिजाई में तेजी आएगी। जिले में अब तेजी से धान रोपाई का काम शुरू हो सकेगा। जिले में करीब 90 हजार हैक्टेयर भूमि पर धान उगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अधिकतर स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई है। जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 28 जून के बाद जिले में मानसून दस्तक दे सकता है।

डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed