फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver stopped Auto on highway, Home Guard tore uniform, arrested

हाईवे पर ऑटो खड़ा करने से रोका तो चालक ने होमगार्ड के जवान से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Driver stopped Auto on highway, Home Guard tore uniform, arrested
कुंडली। जीटी रोड पर कुंडली के पास स्थित निफ्टम चौक पर होमगार्ड जवान ने ऑटो चालक को हाईवे के बीच ऑटो खड़ा करने से रोका तो उसने गाली-गलौज करते हुए जवान के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। होमगार्ड जवान ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जुआं निवासी मंजीत ने बताया कि वह होमगार्ड में मुरथल ट्रैफिक थाना में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी कुंडली के पास निफ्टम चौक पर लगी है। मंजीत का आरोप है कि शुक्रवार को जब वह ड्यूटी दे रहा था तो एक ऑटो चालक आया और उसने बिना इंडीकेटर के ऑटो को चौक के पास हाईवे पर खड़ा कर दिया। जिससे वहां जाम की स्थिति बनने लगी। उसे ट्रैफिक नियंत्रित करने में दिक्कत आ रही थी। जिस पर उसने ऑटो चालक को वहां से आगे जाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। मंजीत का आरोप है कि बाद में आरोपी ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी ने छुरा दिखाकर मारने की धमकी दी। बाद में वह फरार हो गया। जवान ने उसके बारे में पता किया तो उसकी पहचान गांव भैरा-बांकीपुर निवासी गौतम शाह उर्फ चमकीला के रूप में हुई। जिस पर होमगार्ड ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एएसआई राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed