फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver ran away with 12 lakh 50 thousand from factory owner and scooty In Sonipat

Sonipat: फैक्टरी मालिक के 12 लाख 50 हजार रुपये व स्कूटी ले भागा चालक, मालिक की शिकायत पर केस दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 11:35 AM IST
सार

मालिक फैक्टरी पहुंचने के बाद उन्होंने चालक को डिफिन व नकदी का थैला उनके कार्यालय में रखने को कहा और वह फैक्टरी में निरीक्षण करने चले गए। जब वह कार्यालय में पहुंचे तो चालक छैलु पासवान गायब मिला। नकदी भी उनके कार्यालय में नहीं थी। उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला।

विज्ञापन
Driver ran away with 12 lakh 50 thousand from factory owner and scooty In Sonipat
सोनीपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में चालक अपने मालिक के 12.50 लाख रुपये व स्कूटी चोरी कर भाग गया। फैक्टरी मालिक कर्मियों को वेतन देने के लिए नकदी लेकर आए थे और उसे कार के अंदर बैग में रखा रखा था। फैक्टरी मालिक ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
दिल्ली के पीतमपुरा स्थित लोक विहार निवासी अजय नारंग ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-53 स्थित प्लॉट नंबर 60 में फ्रंटलाइन पैक वर्ल्ड के नाम से फैक्टरी है। उनके पास दिल्ली के शकरपुर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी छैलु पासवान चालक हैं। वह 17 नवंबर को दिल्ली स्थित घर से कार में सवार होकर फैक्टरी में आए थे। कार को छैलु चला रहा था। वह कार में कर्मियों का वेतन के 12.50 लाख रुपये लेकर थे।
विज्ञापन


फैक्टरी पहुंचने के बाद उन्होंने चालक को डिफिन व नकदी का थैला उनके कार्यालय में रखने को कहा और वह फैक्टरी में निरीक्षण करने चले गए। जब वह कार्यालय में पहुंचे तो चालक छैलु पासवान गायब मिला। नकदी भी उनके कार्यालय में नहीं थी। उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। स्टाफ ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें 10:33 बजे उनका चालक कार से रुपये का थैला चोरी करके उनकी स्कूटी को लेकर बाहर जाता दिखाई दे रहा है। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
फैक्टरी मालिक ने कार के अंदर से नदकी व परिसर से स्कूटी चोरी की शिकायत दी है। चोरी का आरोप फैक्टरी मालिक ने अपने चालक पर लगाया है। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed