{"_id":"64f9864e2079fab55e0a5ff4","slug":"driver-held-hostage-by-holding-knife-on-neck-in-sonipat-four-fridges-11-washing-machines-and-mobile-looted-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गर्दन पर चाकू अड़ाकर चालक को बनाया बंधक; चार फ्रिज, 11 वाशिंग मशीन व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: गर्दन पर चाकू अड़ाकर चालक को बनाया बंधक; चार फ्रिज, 11 वाशिंग मशीन व मोबाइल लूटा
Thu, 07 Sep 2023 01:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:44 PM IST
सार
पीड़ित चालक रौनक ने बताया कि बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधने के बाद उन्हें अपनी गाड़ी में डाल लिया था। उसके बाद वह उसे सुनसान सफियाबाद रोड पर ले गए। वहां पुल के नीचे ले जाने के बाद उन्हें गाड़ी से गिरा दिया। उसके बाद एक एकड़ तक हाथ-पैर बांधे हुए ही घसीटकर ले गए।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित गांव नाथूपुर पुल पर फोर-व्हीलर चालक को बंधक बनाकर छह बदमाश 11 वाशिंग मशीन, चार फ्रिज व मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों ने चालक का अपहरण कर लिया और उसे सफियाबाद पुल के नीचे खेड़ी मनाजात रोड पर ले गए। वहां पर उन्हें बंधक बनाकर सडक़ से दूर फेंक दिया और उसकी गाड़ी से अपनी गाड़ी में फ्रिज व वाशिंग मशीन डाल ले गए। बदमाश तीन फ्रिज व एक वाशिंग मशीन चालक की गाड़ी में ही छोड़ गए। पीडि़त ने बंधन मुक्त होकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मूलरूप से गांव मोई माजरी फिलहाल सोनीपत के मयूर विहार गली नंबर-25 निवासी रौनक ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह रात को दिल्ली के उत्तम नगर से अपने फोर-व्हीलर में 12 वाशिंग मशीन व सात फ्रिज लोड कर गोहाना के लिए चले थे। जब वह रात करीब 11 बजे नाथूपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो टाटा-ऐस सवार पांच-छह युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। जिससे उन्होंने अपनी गाड़ी को रोक दिया। उनकी गाड़ी के रोकते ही युवक नीचे उतरे और उनकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। तीन युवकों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें अपनी गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
उनको बंधक बनाकर वह सफियाबाद की तरफ चल दिए। एक बदमाश उनकी गाड़ी लेकर चल पड़ा। वह उन्हें सफियाबाद पुल के नीचे खेड़ी मनाजात रोड पर ले गए। वहां पर उन्होंने नीचे उतार दिया। उन्होंने उनकी गाड़ी से 11 वाशिंग मशीन व चार फ्रिज अपनी गाड़ी में लोड कर लिए। उनका मोबाइल व गाड़ी के कागजात भी छीन लिए गए। उसके बाद वह उन्हें छोडक़र भाग गए। बदमाश एक वाशिंग मशीन व तीन फ्रिज उनकी गाड़ी में छोड़ गए। उन्होंने बंधनमुक्त होकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने लूट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बदमाशों ने काफी दूर तक घसीटा
पीड़ित चालक रौनक ने बताया कि बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधने के बाद उन्हें अपनी गाड़ी में डाल लिया था। उसके बाद वह उसे सुनसान सफियाबाद रोड पर ले गए। वहां पुल के नीचे ले जाने के बाद उन्हें गाड़ी से गिरा दिया। उसके बाद एक एकड़ तक हाथ-पैर बांधे हुए ही घसीटकर ले गए। जिससे उन्हें चोट आई। बाद में उन्हें वहीं फेंक दिया और सामान लेकर भाग गए।
अधिकारी के अनुसार
चालक को बंधक बनाकर सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद फ्रिज व वाशिंग मशीन लूट की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी कुंडली।