{"_id":"611a73fbf39e1452110b8587b321f566","slug":"driver-died-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक रोड कंवाली मोड़ के पास ट्रक व कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
जानकारी अनुसार गांव बोरान, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान निवासी सुल्तान ट्रक लेकर शनिवार सुबह खरखौदा की ओर से आ रहा था। उसके साथ ट्रक क्लीनर गोविंद भी साथ था। जब वे दोनों कंवाली मोड़ के पास पहुंचे तो सोनीपत की ओर से जा रहे एक कंटेनर से ट्रक की टक्कर हो गई।
सड़क हादसे में सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।