फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver burnt alive in accident involving transformer in Sonepat

हादसे में जिंदा जला चालक: दिल्ली नंबर कार सोनीपत में ट्रांसफार्मर से टकराई, गाड़ी पूरी तरह जली

Thu, 02 Mar 2023 09:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Mar 2023 09:41 AM IST
सार

सोनीपत में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के टकराने से हुए हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Driver burnt alive in accident involving transformer in Sonepat
हादसे में जली हुई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के रोहतक हाईवे पर गांव बैंयापुर के पास वीरवार अलसुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसमें चालक कार के अंदर ही जिंदा जल गया। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया और आग पर काबू पाया। कार में जले चालक की पहचान का प्रयास किया रहा है।
विज्ञापन


कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही
वीरवार तडक़े पुलिस को सूचना मिली कि गांव बैंयापुर के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बिजली के खंभों पर लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। जिससे कार सवार बाहर नहीं निकल सका और अंदर ही जिंदा जल गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना के बाद सदर थाना सोनीपत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है। कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह का कहना है कि पहचान के प्रयास जारी है। जल्द मृतक के परिजनों का पता लगाकर जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद ही पता लग सकेगा कि कार सवार कहां जा रहा था। शव को फिलहाल नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। जांच के बाद पता लगाया जाएगा कि कार में सीएनजी किट लगी थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed