Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water system will be improved in BPS Women's University and Medical College

Sonipat News: बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में दुरूस्त होगी पेयजल व्यवस्था

Sun, 22 Nov 2026 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Drinking water system will be improved in BPS Women's University and Medical College
फोटो - बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी, खानपुर कलां, जहां जलघर की मरम्मत की जानी है। संवाद
बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी में बने जलघर की होगी मरम्मत, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 43.81 लाख रुपये
विज्ञापन

मशीनरी और पंप सिस्टम को किया जाएगा बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी और बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में पेयजल सप्लाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए महिला यूनिवर्सिटी में बने जलघर की मरम्मत करवाई जाएगी। मरम्मत कार्य पर 43.81 लाख रुपये खर्च होंगे। मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
खानपुर कलां गांव में महिला यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज प्रदेश के बड़े संस्थानों में शामिल हैं। महिला यूनिवर्सिटी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इसके साथ मरीजों के साथ उनके परिजन होते हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों व कर्मचारियों की संख्या भी हजारों में है। इसके चलते दोनों संस्थानों में पीने के पानी की खपत भी अधिक रहती है। दोनों संस्थानों में पेयजल आपूर्ति के लिए महिला यूनिवर्सिटी परिसर में जलघर बना हुआ है। लंबे समय से जलघर की मरम्मत नहीं हुई है। इसके चलते जलघर की कुछ मशीनरी और पंप अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इसका असर दोनों संस्थानों की पेयजल आपूर्ति पर पड़ सकता है। पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए जलघर की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

खराब मशीनरी को बदला जाएगा
जलघर की मशीनरी की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य में जलघर की सामान्य मरम्मत के साथ-साथ मशीनरी को बेहतर किया जाएगा। वहीं आवश्यकता होने पर मशीनरी बदली भी जाएगी। इससे दोनों संस्थानों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू किया जाएगा मरम्मत कार्य
बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी में बने जलघर की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही औपचारिकताएं पूर्ण कर मरम्मत कार्य एजेंसी को आवंटित कर दिया जाएगा। जलघर की मरम्मत होने के बाद दोनों संस्थानों में पेयजल संबंधी समस्या नहीं रहेगी।
सुमेर मलिक, एसडीओ, बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed