फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water problem of three colonies will be solved

Sonipat News: तीन कॉलोनियों की दूर होगी पेयजल समस्या

Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem of three colonies will be solved
सोनीपत। नगर निगम की ओर से डाली जाने वाली पेयजल लाइन के कार्य का शुभारंभ सोमवार को मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने भीम नगर के पास वरिष्ठ नागरिक भभूति देवी से नारियल तुड़वाकर किया। पेयजल लाइन डालने पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि भीम नगर, ज्ञान नगर और न्यू महावीर कॉलोनी में काफी समय से पेयजल की समस्या थी। क्षेत्र के लोगों को पूरी मात्रा में पानी नहीं मिलने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए सुंदर सांवरी बूस्टर पुरखास रोड से दयाल चौक तक पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे दो-तीन सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां के लोगों को जाजल रेनीवेल से पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भीम नगर में डी प्लान की राशि से पार्किंग की जमीन पर शेड भी तैयार किया जाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से दी गई 5 करोड़ रुपये की विधायक निधि से शहर में विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। मेयर ने बताया कि पेयजल लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी। इस लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के बाद भीम नगर, ज्ञान नगर और न्यू महावीर कॉलोनी के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को पूरे कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। इस दौरान निगम पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, मंडल अध्यक्ष गौरव भोला, पवन तनेजा, अशोक गर्ग, मुकेश वर्मा, सुरेश कथूरिया, नरेंद्र गौतम, वीणा तनेजा, कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed