{"_id":"6563997d3330e80d5a05f8b5","slug":"drinking-water-line-will-be-laid-in-two-colonies-of-ward-17-sonipat-news-c-197-1-snp1003-9943-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वार्ड 17 की दो कॉलोनियों में बिछेगी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वार्ड 17 की दो कॉलोनियों में बिछेगी पेयजल लाइन
Mon, 27 Nov 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14. सोनीपत के आर्य नगर में विकास कार्य का निरीक्षण करते मेयर निखिल मदान व निगम पार्षद नवीन
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने रविवार को आर्य नगर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लाइन पार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 17 में नगर निगम की ओर से 22 लाख रुपये से तीन स्थानों पर नई पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर तरीके से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
निगम पार्षद नवीन तंवर ने बताया कि वार्ड नं 17 स्थित वेस्ट रामनगर के गली नंबर 8 और वेद वाटिका के पीछे पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। आर्य नगर में कार्य प्रगति पर है जिसे आगामी दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। पानी की आपूर्ति होने के बाद लोगों को पानी के किल्लत से निजात मिलेगी। इस दौरान सहायक अभियंता सोमबीर कुमार, कनिष्ठ अभियंता रामकरण हुड्डा, अनिल बाजवान, नरेंद्र भोला, अशोक, सतीश वर्मा, राजेश, सतीश, दीपक शर्मा, राकेश, सुभाष, जयबीर वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।