फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water line was repaired but sewer line connection was not done.

Sonipat News: पेयजल लाइन दुरुस्त हुई पर सीवरलाइन कनेक्शन नहीं हुआ

Tue, 08 Jul 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line was repaired but sewer line connection was not done.
फोटो 29: सोनीपत के महलाना रोड के सेक्टर-23 मोड़ पर पेयजल लाइन टूटने के कारण की गई खोदाई। संवाद
सोनीपत। नगर निगम ने महलाना रोड पर सेक्टर-23 मोड़ पर सीवरलाइन कनेक्शन करने के लिए खोदाई कर रखी है। चार दिन बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। शनिवार को पेयजल लाइन टूट गई थी। रविवार शाम को उसे दुरुस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

गड्ढा होने की वजह से वाहन चालकों को करीब दो किलोमीटर फेर लगाकर आना पड़ रहा है। सेक्टर-23 मोड़ पर सीवरलाइन दबाने के चल रहे कार्य की वजह से वाहन चालकों का समय तो अधिक लगता ही है, साथ में खर्च भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

वाहन चालकों व स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द काम को पूरा किया जाए, ताकि उनकी परेशानी दूर हो सके। दूषित पानी की निकासी के लिए नगर निगम की ओर से ककरोई चौक, महलाना रोड व कई जगह की लाइन को सेक्टर-23 से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने महलाना रोड पर खोदाई का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोदाई के दौरान शनिवार को पेयजल की पाइपलाइन टूट गई और खोद गए गड्ढे में पानी भर गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे से पानी की निकासी की और पेयजल की पाइपलाइन को ठीक किया। इस दौरान चार दिन बीत गए हैं, जिसके चलते आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
लोगों का कहना है कि महलाना रोड पर सेक्टर-23, देवीलाल कॉलोनी, गढ़ी ब्राह्मणान, सरस्वती विहार समेत कई कॉलोनियां हैं। लोगों का आवागमन इस रास्ते से हैं। सड़क बंद होने के चलते उनकी परेशानी बढ़ी हुई है।

महलाना रोड पर सीवरलाइन कनेक्शन के लिए की गई खोदाई के दौरान पेयजल की पाइपलाइन शनिवार को टूट गई थी, जिससे वार्ड 15, 16 व 17 की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी। नगर निगम की ओर से पेयजल लाइन को ठीक किया गया और सोमवार सुबह पेयजल आपूर्ति शुरू की गई, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।


महलाना रोड पर चल रहे सीवरलाइन के काम को भी जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed