{"_id":"62757b7a89c4ca46526070f8","slug":"drinking-water-is-not-available-in-scorching-heat-tanker-comes-once-in-three-days-sonipat-news-rtk6459034133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में नहीं मिल रहा पीने का पानी, तीन दिन में एक बार आता है टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में नहीं मिल रहा पीने का पानी, तीन दिन में एक बार आता है टैंकर
विज्ञापन
कोट मोहल्ला में खाली बाल्टी उठाकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिल?
- फोटो : Sonipat
कोट मोहल्ले में काफी समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट ने लोगों की हालत बिगाड़ दी है। रोजाना पानी की आपूर्ति नहीं होने के चलते गुस्साई महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कॉलोनी में लगा ट्यूबवेल काफी समय से खराब पड़ा है। विधायक व अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कॉलोनी में रोजाना पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में पहले ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति हो जाती थी। काफी समय पर ट्यूबवेल खराब पड़ा है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण खराब ट्यूबवेल को ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे उन्हें भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में विभाग की ओर से पानी का टैंकर तीन दिन में एक बार भेजा जाता है। इससे घरों में पानी की कमी रहती है। पानी आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल ठीक कराने को अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बारे में कई बार विधायक निर्मल चौधरी को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका।
कॉलोनी में सरकारी ट्यूबवेल लगाया गया है। ट्यूबवेल के खराब होने से उनको पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जिस कारण उन्हें आसपास के क्षेत्रों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। अधिकारी समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे।
विज्ञापन
- मीना निवासी कोट मोहल्ला
जनस्वास्थय विभाग की ओर से 10 दिन से पीने के पानी का टैंकर तो भेजा जा रहा है, लेकिन टैंकर तीन दिन में एक बार आता है। टैंकर के तीन दिन में एक बार आने से भीड़ लग जाती है। जिससे लोगों को पूरा पानी नहीं मिल पाता। उसके बावजूद प्रशासन की ओर से कॉलोनी के लोगों की पेयजल संबंधी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
- शकुंतला निवासी कोट मोहल्ला
सर्दी में उनके घरों तक पानी पहुंच जाता है, लेकिन जैसे ही गर्मी शुरू होती है। उनके घरों में पानी आना बंद हो जाता है। अब काफी समय से ट्यूबवेल खराब होने के बाद पानी आपूर्ति ठप पड़ी है। अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है।
- प्रणाली निवासी कोट मोहल्ला
वर्जन
कोट मोहल्ले में कई अवैध कनेक्शन थे, जिनको काट दिया गया है। जिस गली में पानी की दिक्कत है, वहां पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। जल्द ही पानी की लाइन बिछा दी जाएगी, जिसके बाद सुचारु रूप से पानी आना शुरू हो जाएगा।
राजेश छौक्कर, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग