फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water from Garhi Kesari Boosting Station flowing on the road

Sonipat News: सड़क पर बह रहा गढ़ी केसरी बूस्टिंग स्टेशन का पेयजल

Fri, 28 Nov 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Drinking water from Garhi Kesari Boosting Station flowing on the road
फोटो 12- सोनीपत के गन्नौर के गढ़ी केसरी ​स्थित बूस्टर स्टेशन से व्यर्थ पानी बहने के कारण सड़क पर
गन्नौर। सरकार और जनस्वास्थ्य विभाग लोगों को जल संरक्षण का संदेश दे रही है मगर दूसरी तरफ विभाग के कर्मचारी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। गढ़ी केसरी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के बूस्टर स्टेशन नंबर-4 से पेयजल पूरे दिन सड़क पर बहता रहता है।
विज्ञापन

मोहन सिंह, नरेश कुमार, प्रमोद ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का यह नजारा पहली बार नहीं बल्कि हर दूसरे-तीसरे दिन देखा जा सकता है। बूस्टर स्टेशन में अकसर पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बहता रहता है।
विज्ञापन

इस कारण बूस्टर स्टेशन की चहारदीवारी में भी पानी रिसने लगा है। इससे बूस्टर स्टेशन की दीवार गिर सकती है। सड़क पर पेयजल व्यर्थ बहने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को यहां से निकलने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की परेशानी के साथ स्वच्छ पेयजल भी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने एसडीएम से इस लापरवाही पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है ताकि पेयजल की बर्बादी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed