फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water crisis deepened since last three days, women complained in solution camp

Sonipat News: तीन दिन से गहराया पेयजल संकट, महिलाओं ने समाधान शिविर में दी शिकायत

Tue, 25 Feb 2025 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepened since last three days, women complained in solution camp
फोटो 26: सोनीपत के खरखौदा में सोमवार को लगे समाधान शिविर में पेयजल किल्लत की समस्या लेकर पहुंची
खरखौदा। शहर में तीन दिन से समय पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। जलघर में जाने वाली बिजली लाइन में फाल्ट आने से यह परेशानी पैदा हुई है। वर्तमान में जलघर की बिजली लाइन को सैदपुर में जाने वाली बिजली लाइन से जोड़ा गया है। बिजली आपूर्ति का शेड्यूल ठीक नहीं होने के कारण जलघर में भी पानी एकत्र नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वार्ड 11 से कविता, पूनम, उषा, मीनाक्षी, प्रीति व प्रमिला सोमवार को एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची और पानी की किल्लत की समस्या रखते हुए इसके समाधान की मांग की। महिलाओं ने समाधान शिविर में शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पानी की सप्लाई आ भी रही है, उसका भी प्रेशर कम है। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग तीन दिन से यह परेशानी झेल रहे हैं, ऐसी ही स्थिति शहर में बनी हुई है। तीन पहले शहर के जलघर में जाने वाली बिजली लाइन में फाल्ट आ गया, जिसके चलते बिजली निगम की तरफ से शहर के जलघर की बिजली लाइन को सैदपुर में जाने वाली बिजली लाइन से जोड़ा गया था।
विज्ञापन

सैदपुर में जो बिजली आपूर्ति होती है उसका शेड्यूल शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक का है। जिसके कारण जलघर में पानी स्टोर ही नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शहर में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिजली लाइन के फाल्ट को सुधारने के लिए बिजली निगम से काम करवाया जा रहा है। फाल्ट दूर होने के बाद शहर में पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
सुदेश कुमारी, उपमंडल अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed