{"_id":"69c534e14147c572e00f61fb","slug":"drains-overflow-water-entering-the-fields-causing-crops-to-rot-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151485-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नाले ओवरफ्लो, खेतों में पानी जाने से सड़ रही फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नाले ओवरफ्लो, खेतों में पानी जाने से सड़ रही फसल
Thu, 26 Mar 2026 07:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव बली कुतुबपुर में नाले की सफाई न होने की वजह से खेत में भरे दूषित पानी दिख
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव बलि कुतुबपुर में नालों की सफाई नहीं होने की वजह से वे ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे हो रहे जलभराव की वजह से किसान परेशान हैं क्योंकि दूषित पानी उनके खेतों में भर रहा है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है।
किसान ऋषि, रणबीर, राजेंद्र, लीला, विनोद व राममेहर ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नालों में गंदगी व कचरे का अंबार लगा होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।
बारिश या पानी का बहाव बढ़ते ही नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और पानी खेतों में भर जाता है। किसानों के अनुसार पानी भरने से फसलें सड़ने लगी हैं। उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है। गेहूं और सब्जियों की फसल विशेष रूप से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नालों की शीघ्र सफाई कराकर जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।