फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drainage stopped due to lack of cleanliness, drains will be cleaned with Rs 24 lakhs

Sonipat News: सफाई न होने से पानी निकासी ठप, 24 लाख से होंगे नाले साफ

Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
Drainage stopped due to lack of cleanliness, drains will be cleaned with Rs 24 lakhs
खरखौदा। नगरपालिका की ओर से शहर के 15 नालों की सफाई निजी एजेंसी से कराई जाएगी। कई वर्षों से नालों की सफाई न होने से पानी की निकासी ठप पड़ी है। इस समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका ने बुलडोजर से स्लैब उखाड़कर नाले साफ कराए। योजना सिरे नहीं चढ़ी तो अब 24 लाख रुपये का टेंडर लगाकर नालों की सफाई कराने का निर्णय लिया ताकि लोगों को भविष्य में परेशानी न हो।
विज्ञापन

शहर में पानी निकासी के हालात खराब है। नालों पर 10 से 15 फीट लंबे स्लैब रखे हुए हैं। जहां पर छोटे ब्लाॅक रखे हैं सिर्फ वहीं नालों की सफाई होती आ रही है। यही कारण है कि करीब 15 वर्ष पहले बने नालों की बेहतर सफाई नहीं हो सकी है। जिसके कारण सभी नालों में गंदगी जमा हो चुकी है और अब शहर की हर मुख्य सड़क पर पानी भरा रहता है। जिसकी वजह से लोग कई वर्षों से परेशान हैं। ऐसे में नगरपालिका ने दिल्ली मार्ग पर स्लैब उखाड़कर नाले साफ करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन तीन दिन बाद इस कार्रवाई को रोक दिया गया। नपा ने सभी नालों का साफ करने के लिए 24 लाख रुपये का टेंडर छोड़ने का निर्णय लिया। जिससे शहर के सभी मार्गों के किनारे बने नालों की सफाई बेहतर की जा सके।
विज्ञापन


नालों की सफाई नहीं होने से पानी निकासी ठप पड़ी है। यह काम बुलडोजर से करवाया जाना है। जिससे लंबे स्लैब हटाकर नालों को पूरी तरह से साफ किया जा सके। इसके लिए एक टेंडर जल्द छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed