{"_id":"6390e70a86dafc6f3a695c25","slug":"drain-work-will-take-four-more-months-instructions-to-start-stp-behind-dhabas-by-january-31-sonipat-news-rtk665714946","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ड्रेन पक्का करने के कार्य में और लगेंगे चार माह, ढाबों के पीछे 31 जनवरी तक एसटीपी चालू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ड्रेन पक्का करने के कार्य में और लगेंगे चार माह, ढाबों के पीछे 31 जनवरी तक एसटीपी चालू करने के निर्देश
विज्ञापन
अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के लोगों को ड्रेन के पक्का होने के लिए अभी चार माह और इंतजार करना पड़ेगा। ड्रेन को पक्का करने का काम में पहले बारिश ने बाधा डाली और इसके बाद राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की रोक के कारण काम सिरे नहीं चढ़ पाया था। जिसके चलते 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं है। नगर निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने ड्रेन के पक्का करने के निर्माण कार्य की सीमा बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी है। ऐसे में निगम अधिकारियों व एजेंसी को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करना होगा।
नगर निगम कार्यालय में आयुक्त मोनिका गुप्ता बुधवार को अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे मुख्यमंत्री घोषणा के विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा। साथ ही उन्होंने मुरथल के ढाबों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का काम 31 जनवरी तक पूरा कर इसे चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एजेंसी को मुरथल के ढाबों के आगे दबाई गई सीवर लाइन को एसटीपी तक जोड़ने के लिए कहा। पहले चरण में गर्मी से पहले निगम की ओर से निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू करने की योजना है। जिन गलियों में सीवर व पेयजल लाइन दबाई जा चुकी है, वहां गलियों का निर्माण कराया जाएगा। ऐसे में एजेंसी की ओर से 31 दिसंबर तक सीवर व पेयजल लाइन दबाने का काम पूरा करना होगा।
निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने ककरोई रोड पर बनाए जा रहे पानी शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने के लिए निर्देश दिए है। साथ ही पश्चिमी यमुना नहर से पानी लाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के लिए कहा। वहीं निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने जेबीएम के अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। दो दिन पहले सांसद रमेश कौशिक ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
इस दौरान अधीक्षण अभियंता अशोक रावत, कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, पालिका अभियंता नरेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता परविंद्र, सूर्य धनखड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।