{"_id":"6836171a359ca223a305212b","slug":"drain-number-6-will-be-cleaned-before-rain-rs-8-lakh-will-be-spent-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137216-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश से पहले साफ होगी ड्रेन नंबर 6, 8 लाख रुपये खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश से पहले साफ होगी ड्रेन नंबर 6, 8 लाख रुपये खर्च होंगे
Wed, 28 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: साेनीपत शहर के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर छह। संवाद
सोनीपत। शहर के बीच से गुजरने वाली ड्रेन नंबर छह से पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने एजेंसी से सफाई कराने के लिए टेंडर लगाया है, जिसे 3 जून को खोला जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि ड्रेन की सफाई होने के बाद आसपास की कॉलोनियों में पानी नहीं भरेगा।
नगर निगम की ओर से शहर के अंदर गत वर्ष इन दिनों ड्रेन नंबर-6 को पक्का किया जा रहा था, जिससे पानी डायवर्ट करने पर उसका स्तर बढ़ गया था। शहर के बाहर जटवाड़ा, जाहरी व कई गांवों के खेतों में पानी भर गया था। निर्माण कार्य के चलते ड्रेन की सफाई नहीं हो पा रही थी। बारिश के दिनों में शहर से पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी।
इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संदीप तनेजा, अधीक्षण अभियंता आरके बोडवाल, कार्यकारी अभियंता गुलशन कुमार, नगर निगम के मुख्य अभियंता विवेक गिल व कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से ड्रेन का निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों ने बारिश के दौरान ड्रेन से पानी निकासी बेहतर करने के लिए सफाई कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
ड्रेन की सफाई नहीं होने से बढ़ जाती है समस्या
ड्रेन नंबर 6 की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि ड्रेन के आसपास की कॉलोनियों में पानी घुस जाता है। घरों में पानी घुसने से लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है। पानी की निकासी न होने के कारण पहले भी कई घरों की दीवारों में दरार आ चुकी है। बारिश होने पर लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने पहले ही ड्रेन की सफाई कराने के लिए टेंडर लगाया है।
3 जून को खुलेगा टेंडर, एक माह में होगी सफाई
नगर निगम की ओर से ड्रेन की सफाई के लिए 3 जून को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद मशीन के जरिए सफाई कराई जाएगी। एजेंसी की ओर से एक माह में ड्रेन की सफाई का कार्य पूरा करना होगा।
वर्जन
ड्रेन नंबर छह से पानी की निकासी बेहतर करने के लिए उसकी सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 3 जून को टेंडर खोला जाएगा। सफाई पर करीब आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। -विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम