{"_id":"65d3aba92f773778f409bb66","slug":"drain-construction-hurdle-removed-sawing-work-started-on-112-trees-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114044-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ड्रेन निर्माण की बाधा दूर, 112 पेड़ पर आरी चला शुरू किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ड्रेन निर्माण की बाधा दूर, 112 पेड़ पर आरी चला शुरू किया काम
Tue, 20 Feb 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राठधना के पास ड्रेन निर्माण के चलते किए जा रहे खोदाई के कार्य का निरीक्षण करते निगम अ
सोनीपत। ड्रेन नंबर-6 को पक्का करने में बाधा बने 112 पेड़ों की कटाई के बाद अब निर्माण कार्य को रफ्तार मिल गई है। अब वहां पर खोदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। नगर निगम की ओर से ड्रेन के बचे हुए 800 मीटर हिस्से का निर्माण अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। अमृत योजना के तहत शादीपुर से लेकर राठधना तक ड्रेन पार्ट-2 के निर्माण कार्य में 47.29 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन को दो हिस्सों में पक्का किया जा रहा है। दोनों हिस्सों को कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत पक्का किया जा रहा है। देवडू रोड से शादीपुर तक ड्रेन के पार्ट-1 को पक्का करने के लिए 92 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उससे आगे शादीपुर से राठधना तक ड्रेन के पार्ट-2 के 2600 मीटर हिस्से का निर्माण 47.29 करोड़ रुपये में किया जा रहा है। करीब 800 मीटर हिस्से में 112 पेड़ खड़े थे। इससे इसका निर्माण अटका था।
दो वर्ष पहले नगर निगम ने पेड़ काटने की मंजूरी लेने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा था। इसके बाद दिसंबर 2021 में निगम की तरफ से 58.05 लाख रुपये भी वन विभाग को जमा कराए गए थे। वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद पेड़ों को काटकर अटके हुए निर्माण कार्य को शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में मिली थी मंजूरी, डेढ़ साल में होना था निर्माण पूरा
सरकार ने ड्रेन के पार्ट-2 को पक्का करने के लिए वर्ष 2019 में मंजूरी दी थी। ड्रेन को कवर करने के कार्य को विस्तार देते हुए राठधना तक 2600 मीटर एरिया पक्का करने पर 47.29 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्ष 2020 में जेबीएम एजेंसी को टेंडर आवंटित किया गया और डेढ़ साल में यह कार्य पूरा किया जाना था। ड्रेन के इसी हिस्से में 112 पेड़ बाधा बने रहे। पेड़ काटे जाने की मंजूरी देरी से मिलने के चलते यह कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया।
यह होगा फायदा
सीएम सिटी करनाल के मुगल कैनाल की तर्ज पर ड्रेन नंबर छह को पक्का किया जा रहा है। ड्रेन के दोनों हिस्साें का निर्माण पूरा होने पर सेक्टर-12, 13 14, बाबा कॉलोनी, बैंयापुर खुर्द, पटेल नगर, शनि मंदिर, जटवाड़ा, कामी चौक, सब्जी मंडी, बाबा धाम, आदर्श नगर, ऋषि कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ब्रह्म नगर व ड्रेन-6 तक के क्षेत्र में रह रहे लोगों को फायदा होगा। इससे शहरवासियों को वर्षों बाद गंदगी से निजात मिल सकेगी। राठधना से आगे ड्रेन के हिस्से का निर्माण गांव जठेड़ी तक हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (एचएसआरडीसी) की ओर से पूरा कर लिया गया है। नगर निगम की ओर से अब तक 68 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। अगले छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वर्जन
ड्रेन नंबर छह के पार्ट-2 को पक्का करने में बाधा बन रहे 112 पेड़ों को काट दिया गया है। साथ ही ड्रेन का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। छह माह में ड्रेन का कायाकल्प कर दिया जाएगा। इससे शहर के लोगों को गंदगी से बड़ी राहत मिल सकेगी। -विश्राम मीणा, आयुक्त, नगर निगम, सोनीपत