फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr. Ajay was elected unopposed as the head of DCRUTA

Sonipat News: डॉ. अजय निर्विरोध डीक्रूटा के प्रधान चुने गए

Fri, 26 Jul 2024 06:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ajay was elected unopposed as the head of DCRUTA
फोटो 45- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आंदोलनरत शिक्षकों ने डीक्रूटा का चुनाव हुआ। इस दौरान डॉ. अजय कुमार निर्विरोध डीक्रूटा (टीचिंग एसोसिएशन) का प्रधान चुना गया। शिक्षक व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में 16 दिन से आंदोलन पर हैं।
विज्ञापन

डीक्रूटा के चुनाव अधिकारी डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि डीक्रूटा के चुनाव के तहत 25 जुलाई को नामांकन वापस लेने का दिन था, लेकिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। डीक्रूटा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए केवल एक-एक नामांकन किया गया था, जो जांच में सही पाए गए। ऐसे में चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी, सभी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान डॉ. अनिल यादव को उप प्रधान, डॉ. ललित कुमार को महासचिव, स्नेह को संयुक्त सचिव व डाॅ. संजीव इंदौरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में डाॅ. सुरेंद्र दहिया, डाॅ. ज्ञानेंद्र सिंह, डाॅ. पंकज कुमार, डाॅ. बृजनंदन, डाॅ. ममता भगत व डाॅ. धर्मेंद्र को शामिल किया गया।निवर्तमान प्रधान डाॅ. सुरेंद्र दहिया व गैर शैक्षणिक यूनियन के प्रधान आनंद राणा ने नई टीम से शिक्षकों व कर्मचारियों का आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed