{"_id":"66ccb1ea5516c0648202c4de","slug":"download-digital-voter-card-with-photo-sitting-at-home-sonipat-news-c-197-1-snp1002-123559-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड
Mon, 26 Aug 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। डिजिटलाइजेशन के दौर में चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू कर रखी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अगर मतदाता की की वोटर आईडी गुम हो गई है या वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहते हैं तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in की मदद से कार्ड मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है।
क्या है ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड
ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड वास्तविक वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के डिजिटल वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन
डिजिटल कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड:-
-राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर www.voters.eci.gov.in पर विजिट करें
-नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा
-अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें
-इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें
-अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
-इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा, जिस पर क्लिक करना होगा