{"_id":"5e270baa8ebc3e4b403b27d6","slug":"doubt-on-character-brother-stabbed-her-sister-with-knife-arrested-sonipat-news-rtk5383525146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक में भाई ने दोस्त के साथ मिल महिला की चाकुओं से गोदकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक में भाई ने दोस्त के साथ मिल महिला की चाकुओं से गोदकर की हत्या
विज्ञापन
पंचशील कालोनी में स्थित महिला का पीजी जहां उसकी हत्या की गई।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर की पंचशील कॉलोनी में बहन के चरित्र पर शक होने पर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी सोमवार देर रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मूलरूप से गांव रभड़ा की रहने वाली महिला रीना मलिक (35) अपने घर में ही पीजी चलाती थी। आरोपियों ने महिला के शरीर पर चाकू से 30 से ज्यादा वार किए। पीजी में रहने वाले युवक ने महिला के कमरे का दरवाजा खुला देखा। जब युवक कमरे में गया तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि महिला का लहूलुहान शव वहां पड़ा था। इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के बयान पर महिला के भाई रवींद्र उर्फ पालू और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने महिला के चरित्र पर शक होने के कारण वारदात को अंजाम देना कबूला है। बताया गया कि महिला पति से अलग होने के बाद करीब 10 साल से पंचशील कॉलोनी में रह रही थी। महिला का भाई रवींद्र भी इसी पीजी में बने कमरे में उसके साथ रह रहा था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पीजी में रह रहे एनआईटी फरीदाबाद निवासी डेनी पाउल ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात को कोचिंग लेकर कमरे में आया था। वह जब देर रात करीब एक बजे कुछ खाने का सामान लेने अपने कमरे से बाहर निकला तो उसने रीना मलिक का कमरा खुला देखा। उसने कमरे में जाकर देखा तो अचानक उसका भाई रवींद्र व एक अन्य कमरे से निकलकर बाहर भाग गए। वहीं कमरे में रीना खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया है। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चाकू से 30 से ज्यादा वार किए गए हैं।
चरित्र पर शक था इसीलिए मारा : आरोपी
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह व जांच अधिकारी संजीव कुमार की टीम ने मंगलवार शाम को आरोपी रवींद्र व उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवींद्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे अपनी बहन के चरित्र पर शक था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
पंचशील कॉलोनी में पीजी चलाने वाली महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। महिला के भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर चरित्र के शक में अपनी बहन की हत्या करना कुबूल किया है। मामले में आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। मामले से जुड़े सभी तथ्य जुटाए जाएंगे। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।

पंचशील कालोनी में महिला की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस।- फोटो : Sonipat