{"_id":"686acac063476bb349002d22","slug":"double-blow-in-the-city-power-outage-for-more-than-4-hours-drinking-water-supply-also-disrupted-due-to-pipeline-burst-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138994-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दोहरी मार : 4 घंटे से ज्यादा बिजली रही गुल, पाइपलाइन फटने से पेयजल आपूर्ति भी रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दोहरी मार : 4 घंटे से ज्यादा बिजली रही गुल, पाइपलाइन फटने से पेयजल आपूर्ति भी रही बाधित
Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के महलाना रोड पर पेयजल आपूर्ति की मेन पाइपलाइन फटने के बाद मौके पर पहुंची पार्ष
सोनीपत। शहर के पश्चिमी भाग में रविवार को हजारों लोगों को बिजली-पानी की दोहरी मार से परेशानी झेलनी पड़ी। एक ओर सूरज स्टील 33 केवी पावर हाउस पर मरम्मत कार्य के चलते 4 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही तो दूसरी ओर महलाना रोड पर पेयजल की मेन पाइपलाइन फटने के कारण दर्जनभर कॉलोनी वासियों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए दिनभर परेशान होना पड़ा।
उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया है। लोगों का दिन अधिकारियों को शिकायत करने में ही बीत गया। सूरज स्टील 33 केवी पावर हाउस पर रविवार को जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शहर के पश्चिमी हिस्से में बिजली आपूर्ति करीब साढ़े 4 घंटे तक ठप रही। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3:20 बजे तक काटी गई बिजली से आमजन को उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा।
पावर हाउस से जुड़ी सभी लाइन पर 33केवी जंपर, क्लैम्प, नट-बोल्ट की टाइटनिंग, जंपर बदलना, जीएसएल सेटिंग व पेड़ों की कटाई का कार्य किया गया। इस तकनीकी कार्य के चलते मंडी क्षेत्र, आर्य नगर, रामनगर, मिशन चौक, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, सरदारों वाली गली, विशाल नगर, वेस्ट रामनगर, मिशन कॉलोनी, भरतपुरी, प्रभु नगर, बाबा कॉलोनी, शास्त्री नगर आदि में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
एक दिन पहले दी सूचना, लेकिन काम देरी से शुरू
बिजली निगम की ओर से बिजली के कट से संबंधित जानकारी एक दिन पहले ही विभिन्न ग्रुप के माध्यम से दी गई थी। हालांकि सूचना व्यापक स्तर पर देने के बावजूद लोग बिजली को लेकर बार-बार शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज करवाते रहे। क्योंकि पहले दी गई सूचना में सुबह साढ़े 10 बजे से 2 बजे तक बिजली कट की जानकारी दी गई थी, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई, इसके बाद कार्य साढ़े 3 बजे तक जारी रहा। इस दौरान लोगों के दिनचर्या के काम प्रभावित हुए।
पेयजल आपूर्ति ठप होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
दूसरी ओर शहर के पश्चिमी भाग में महलाना रोड पर नगर निगम की पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फटने से कई कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराया रहा। उमस भरी गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कई कॉलोनियों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वार्ड-16 की पार्षद अधिवक्ता मोनिका नागर, नगर निगम के एसडीओ देवेंद्र खासा, जेई सचिन शर्मा, निगमकर्मी अनिल मलिक, नरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। महलाना रोड पर शाम तक नगर निगम की पेयजल लाइन पर मरम्मत कार्य जारी रहा। यह वही लाइन थी, जिसकी खुदाई दो दिन पहले की गई थी।
बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया, इससे मरम्मत कार्य और अधिक देर से शुरू हो सका। इसके चलते मंडी क्षेत्र, आर्य नगर, रामनगर, मिशन चौक, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, सरदारों वाली गली, विशाल नगर, वेस्ट राम नगर, मिशन कॉलोनी, भरतपुरी, प्रभु नगर, बाबा कॉलोनी, शास्त्री नगर सहित दर्जनभर कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
नगर निगम की ओर से शंभू दयाल डिस्पोजल का गंदा पानी ककरोई रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में भेजने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। खोदाई के दौरान गलती से मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसी के चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। पेयजल लाइन की मरम्मत का काम पूरा होने तक सोमवार सुबह सभी क्षेत्राें में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
- देवेंद्र खासा, एसडीओ, नगर निगम