फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doda poppy worth seven and a half lakhs found in a car overturned on the highway

Sonipat News: हाईवे पर पलटी कार में मिला साढ़े सात लाख का डोडा पोस्त

Mon, 15 Jan 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Doda poppy worth seven and a half lakhs found in a car overturned on the highway
फोटो :17: राई थाना पुलिस की टीम के साथ मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
राई। नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर बीसवां के पास मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक कार से बोरे निकालकर ले जा रहा था। उसके पास मदद को पहुंची पुलिस तो मामला खुल गया। पुलिस ने मौके से साढ़े सात लाख रुपये कीमत की 143 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला पटियाला के राजगढ़ निवासी चरणजीत उर्फ चैनी के रूप में हुई।
विज्ञापन


राई थाना में नियुक्त एएसआई सतीश कुमार की टीम एचसी प्रीतम, सिपाही मुकेश के साथ गश्त पर थी। जब वह बीसवां मिल चौक के पास पहुंचे तो एक कार डिवाइडर से टकराकर पलटी दिखाई दी। एक युवक कार से कुछ सामान निकाल रहा था। पुलिस टीम ने जब मौके पर जाकर पूछताछ की तो युवक घबरा गया। पुलिस के पूछने पर बताया कि कार में डोडा पोस्त है। युवक ने अपनी पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चैनी के रूप में दी। चरणजीत के साथ उसका दोस्त सोनी भी था। वह पुलिस टीम को देखकर भाग गया।
विज्ञापन

एएसआई सतीश ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेई नरेंद्र कुमार के सामने आरोपी से बरामद 14 बैग का वजन कराया। जिसमें 143 किलोग्राम 250 ग्राम डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने आरोपी चरणजीत उर्फ चैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है है कि वह डोडा पोस्त को उत्तर प्रदेश के बरेली से खरीदकर लाया था। इसे पंजाब के पटियाला में बेचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed