फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doctors will wear black badges today to protest against the direct recruitment of SMOs.

Sonipat News: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में चिकित्सक आज काले बिल्ले लगा करेंगे विरोध

Tue, 11 Nov 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Doctors will wear black badges today to protest against the direct recruitment of SMOs.
सोनीपत। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती के निर्णय पर चिकित्सकों में रोष है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. नितिन फलस्वाल ने सोमवार को इस मामले में मुख्यालय पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर विरोध की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिला प्रधान डाॅ. नितिन फलस्वाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने पहले उन्हें आश्वासन दिया था कि एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी, बल्कि विभागीय पदोन्नति के आधार पर नियुक्ति होगी, लेकिन अब निदेशालय ने 160 एसएमओ की सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया है। जिससे विभाग में कार्यरत चिकित्सकों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि एसएमओ की सीधी भर्ती की गई तो वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों की पदोन्नति रुक जाएगी, जिससे उनका मनोबल गिरना स्वाभाविक है। इस फैसले के विरोध में सभी चिकित्सक मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुख्यालय ने एसएमओ की सीधी भर्ती प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई तो 13 नवंबर को पंचकूला स्थित निदेशक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग को अपने पूर्व आश्वासन का सम्मान करते हुए पदोन्नति नीति के तहत ही एसएमओ की नियुक्ति करनी चाहिए। जिससे विभागीय अधिकारियों में न्याय और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed