{"_id":"6935e0512b183d8c09081236","slug":"doctors-in-government-hospitals-are-currently-on-strike-in-protest-against-the-direct-recruitment-of-smos-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146406-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की आज-कल हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की आज-कल हड़ताल
Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती के विरोध में चिकित्सक 8 व 9 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसमें ओपीडी समेत सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के एलान के बाद स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट है और मरीजों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है।
सिविल सर्जन का दावा है कि मरीजों को इलाज कराने के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी। विभाग के पास नए चिकित्सक हैं। आवश्यकता पड़ी तो मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टरों की ड्यूटी अस्पताल में लगाई जा सकती है। वहीं जिला प्रधान डॉ. नितिन फलस्वाल ने बताया कि हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सभी चिकित्सक 8 व 9 दिसंबर को अस्पताल में सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रखेंगे।
इस दौरान ओपीडी, आपातकालीन, पोस्टमार्टम, ऑपरेशन, प्रसूति विभाग, वीआईपी ड्यूटी सहित सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। चिकित्सकों ने पहले भी कई बार हड़ताल की है, लेकिन एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक नहीं लग पाई है। अब चिकित्सकों ने दो दिन ओपीडी, पोस्टमार्टम व अन्य सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है। इससे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के पीजी डॉक्टरों से ली जा सकती है मदद
विभाग के पास नए चिकित्सक हैं। साथ ही आवश्यकता पड़ी तो मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टरों की ड्यूटी अस्पताल में लगाई जा सकती है।स्वास्थ्य विभाग करीब डेढ़ साल पहले हुई हड़ताल के दौरान मेडिकल काॅलेज खानपुर के छात्रों की सेवा ले चुका है।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने हड़ताल का एलान किया है। उस समय मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी मरीजों से अपील की गई है कि गंभीर स्थिति में सीधे आपातकालीन विभाग में संपर्क करें। ओपीडी सेवाएं भी बाधित नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए विभाग के पास नए चिकित्सक भी है। जरूरत पड़ने पर महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा।
- डाॅ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन