फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   doctor missing, wife complaint to anil vij

Sonipat News: डेढ़ माह से लापता चिकित्सक का नहीं लगा सुराग, गृहमंत्री तक पहुंचा मामला

Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
doctor missing, wife complaint to anil vij
सोनीपत। विकासपुरी निवासी लापता चिकित्सक का डेढ़ माह बाद भी सुराग नहीं लगा है। चिकित्सक की प्रोफेसर पत्नी ने फाइनेंसर पर परेशान करने व पति के लापता होने में हाथ होने की शिकायत गृहमंत्री को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है, लेकिन डेढ़ माह बाद भी उनके पति का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

कबीरपुर की रहने वाली डॉ. कविता ने बताया कि वह राई स्थित एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उसके पति डॉ. कमल दहिया पेशे से चिकित्सक हैं। उन्होंने तीन फाइनेंसर से कुछ रुपये उधार लिए थे। इस मामले में फाइनेंसर द्वारा उत्पीड़न बढ़ता जा रहा था। रुपयों का भुगतान करने के बावजूद फाइनेंसर रुपये देने का दबाव बनाते जा रहे थे। वह 10 रुपया सैकड़ा का ब्याज वसूल रहे थे। इसी बीच उनके पति संदिग्ध हालात में लापता हो गए। महिला प्रोफेसर ने पति के लापता होने में फाइनेंसर का हाथ होने के आरोप लगाए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के डेढ़ माह बाद भी जब लापता चिकित्सक का सुराग नहीं लगा सकी तो महिला प्रोफेसर ने गृहमंत्री से मुलाकात की थी। गृहमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक के लापता होने के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में संबंधित फाइनेंसर से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed