फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doctor found missing from duty during inspection, reprimanded

Sonipat News: निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर, लगाई फटकार

Wed, 27 May 2026 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Doctor found missing from duty during inspection, reprimanded
फोटो : सोनीपत के यूपीएससी जटवाड़ा में औचक निरीक्षण के दौरान मूवमेंट रजिस्टर चेक करती उप सिविल स
सोनीपत। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जटवाड़ा में उप सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय मेडिकल ऑफिसर और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर दोनों ही ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। अधिकारियों की आवाजाही दर्ज करने वाला मूवमेंट रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाया गया। कई जगहों पर रजिस्टर में एंट्री तक नहीं की गई थी जिस पर उप सिविल सर्जन ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहना और रिकॉर्ड में लापरवाही बरतना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिविल सर्जन ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी करें ताकि मरीजों को पहचानने में परेशानी न हो। साथ ही मूवमेंट रजिस्टर नियमित रूप से भरने और समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। कहा, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed