फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doctor cheated of Rs 3.68 crore by luring him of huge profits

Sonipat News: चिकित्सक को मोटे मुनाफे का झांसा देकर 3.68 करोड़ की ठगी

Sat, 20 Jul 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of Rs 3.68 crore by luring him of huge profits
सोनीपत। ओल्ड रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक को शेयर बाजार में रुपये लगाकर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 3.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोनीपत के ओल्ड रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक अश्विनी ने बहालगढ़ थाना में शिकायत दी है कि उनसे 3.68 करोड़ की ठगी की गई है। उनकी यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी देवव्रत के साथ कई साल से दोस्ती थी। देवव्रत ने उन्हें वर्ष 2022 में डार्विन कंपनी के शेयर खरीदने पर बड़ा मुनाफा होने की जानकारी दी थी। वह देवव्रत के झांसे में आ गए थे और उसके साथ डार्विन कंपनी के मालिक अजय हरिनाथ से मुलाकात की थी। तब उन्होंने उन्हें डार्विन कंपनी प्लेटफार्म में शेयर खरीदने के लिए तैयार कर लिया था। आरोपी ने कहा था कि उनकी कंपनी में हजारों लोगों ने करीब 1500 करोड़ रुपये के शेयर खरीद रखे हैं।
विज्ञापन


इससे प्रभावित होकर उन्होंने अपनी मां के नाम के खातों से करीब 3.68 करोड़ रुपये डार्विन कंपनी में खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। कंपनी की तरफ से उसे फर्जी दस्तावेज सौंपे गए। पता लगने पर उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed