{"_id":"62b75a8278b0827bf975ea3d","slug":"divyang-cricket-competition-teams-of-haryana-delhi-and-punjab-won-the-matches-sonipat-news-rtk650580750","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता : हरियाणा, दिल्ली और पंजाब की टीमों ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता : हरियाणा, दिल्ली और पंजाब की टीमों ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
सोनीपत। डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिक्रेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की तरफ से आयोजित उत्तर क्षेत्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मुकाबले हुए। इसमें हरियाणा, दिल्ली व पंजाब की टीमें विजयी रहीं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यातिथि के रूप में सांसद रमेश कौशिक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के बैनर तले चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 7 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ व जम्मू एंड कश्मीर की टीमें शामिल हैं। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन फार फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष पदम सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस दौरान यशपाल ठाकुर, बृजेश सोलकर, राजू मुजवार, दिनेश सैन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।
इंसेट
यह रहा परिणाम
पहला मुकाबला : हरियाणा और जम्मू कश्मीर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा की टीम विजय रही। जम्मू कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। जिसमें शकील अहमद ने 45 रन का योगदान दिया। क्षेत्ररक्षण करते हुए हरियाणा की टीम से गेंदबाज अवनीश ने 3 विकेट झटके। 111 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरे हरियाणा की टीम के बल्लेबाज विश्ववर्धन भाटी ने 40 रन व अमित सचदेवा ने 38 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। जम्मू कश्मीर की टीम से गेंदबाज इयाज ने 2 विकेट लिए। हरियाणा ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन
--
दूसरा मुकाबला : दिल्ली व हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली की टीम ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने बल्लेबाज अंशुल के शानदार 85 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 161 बन बनाए। क्षेत्ररक्षण के दौरान हिमाचल प्रदेश की टीम से गेंदबाज शेर अली व किरणनेश ने एक-एक विकेट लिया। 162 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम से बल्लेबाज सुशील ने 27 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अंशुल ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन विकेट हासिल किए। एकतरफा मुकाबले में दिल्ली की टीम 68 रन से विजय हुई।
--
तीसरा मुकाबला : जम्मू कश्मीर व पंजाब की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब की टीम विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 183 रन बनाए। इसमें सोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद पर 76 रन बनाए। जरनैल ने 27 रनों का योगदान दिया। क्षेत्ररक्षण करते हुए कश्मीर की टीम से गेंदबाज शाकिर ने दो विकेट हासिल किए। 184 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। बल्लेबाज जाहिद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। शकील अहमद ने भी 26 रनों का योगदान दिया। जम्मू कश्मीर की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 141 रन ही बना पाई। पंजाब ने यह मुकाबला 42 रनों से जीता।