फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Divya Rani, Vanshika, and Tania won gold medals.

Sonipat News: दिव्या रानी, वंशिका और तानिया ने जीते स्वर्ण पदक

Sun, 13 Sep 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Divya Rani, Vanshika, and Tania won gold medals.
फोटो-82: बहादुरगढ़ में कुश्ती के एक मैच का शुभारंभ कराते अतिथिगण। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। 59वीं राज्य स्तरीय लड़कियों की स्कूली खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें प्रदेशभर से आई महिला पहलवानों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
40 किलो भार वर्ग में सोनीपत की दिव्या रानी ने स्वर्ण पदक जीता, रोहतक की जिया द्वितीय रहीं। कैथल की वंशिका ने 43 किलो में पहला स्थान पाया, चरखी दादरी की प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। 46 किलो में झज्जर की तानिया प्रथम और जींद की वर्षा द्वितीय रहीं। कुरुक्षेत्र की शीतल ने 49 किलो में, रोहतक की मोहिनी ने 53 किलो में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

सोनीपत की निशा मोर (57 किलो), हिसार की सिमरन (61 किलो) और भिवानी की लिशा (65 किलो) ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। रोहतक की हर्षिता ने 69 किलो में और झज्जर की कीर्ति ने 73 किलो में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन भार वर्गों में सोनीपत, जींद, झज्जर और फरीदाबाद की पहलवानों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों के दूसरे दिन पूर्व एईओ सेवा राम, सुरजीत सिंह और करनाल एईओ शैलेंद्र ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। शारीरिक शिक्षक प्रधान जितेंद्र और कैथल डीएमएस छत्रपाल भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के इंचार्ज धर्मेंद्र दलाल, सुरेश कुमार और दिनेश कुमार थे। प्रिंसिपल अंजू, मंजू, प्राचार्या कप्तान, प्रवीण, एईओ राजेश चंद्र सहित कई अन्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed