{"_id":"66cf44eb6d62a4be11028750","slug":"districts-boxers-will-show-their-punching-power-in-asian-boxing-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1007-123628-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के मुक्केबाज एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे पंच का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के मुक्केबाज एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे पंच का दम
Wed, 28 Aug 2024 09:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय के मुक्केबाज अनमोल दहिया। स्रोत : विद्यालय
सोनीपत/गोहाना। एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाज संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में पंच का दम दिखाएंगे। बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के मुक्केबाजों से पदक की उम्मीद है। गोहाना स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास करने वाले तीन मुक्केबाज व लिटिल एंजल्स स्कूल के मुक्केबाज अनमोल दहिया प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
शिक्षक नवीन हुड्डा ने बताया कि मुक्केबाज ईशिका 58 किलो, आर्यन चौधरी 43 किलो व हर्ष 48 किलो भार वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आर्यन चौधरी ने वर्ष 2023 में स्कूली स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता, राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस साल फरवरी में राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि ईशिका ने इससे पहले भी 2023 में राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसी साल राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 67वीं राष्ट्रीय कन्या बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। मुक्केबाजों से उम्मीद है कि वह एशियन प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे। मुक्केबाजों को अकादमी संस्थापक जितेंद्र हुड्डा, अनिल मोर, ईशिका के पिता अमित, मंजीत, कुलदीप खासा, अजय पहलवान, विशाल, बलराम, सोमबीर फोगाट व रितेश ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
प्रशिक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि 64 किलो भार वर्ग में अनमोल दहिया ने इसी साल मार्च माह में आयोजित सब जूनियर राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण व उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि अनमोल दहिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अनमोल दहिया का चयन 64 किलो भार वर्ग में स्कूल एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया। अनमोल दहिया बुधवार को दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं। चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने बॉक्सर अनमोल दहिया को बधाई दी।