Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District Youth Festival to be held on November 6-7 at Deenbandhu University

Sonipat News: दीनबंधु विवि में 6-7 नवंबर को होगा जिला युवा महोत्सव

Tue, 28 Oct 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
District Youth Festival to be held on November 6-7 at Deenbandhu University
सोनीपत। जिले के युवाओं की प्रतिभा परखने के लिए प्रशासन की ओर से 6 व 7 नवंबर को जिला युवा महोत्सव का आयोजन मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले 15 से 29 वर्ष आयु के प्रतिभागी अपने पास के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि पंजीकरण के समय आधार कार्ड व बैंक खाते की प्रति साथ लेकर आएं। कार्यक्रम जिलास्तर पर युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष के युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में एकता, अनुशासन, नेतृत्व, रचनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना है।
इन स्पधाओं को किया गया है शामिल
महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर बनाओ, भाषण, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र (एकल एवं समूह), राज्य की लोक कला व लोक नृत्य की प्रस्तुति, विज्ञान मेले को शामिल किया गया है। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम स्थान पाने वाले युवाओं को 3,100 से 31,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 2,100 से 21,000, तृतीय स्थान पर रहने वाले को 1,100 से 11,000 रुपये नकद और प्रमाणपत्र पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। साथ ही प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed