फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District players won North Zone Women's Hockey Competition

Sonipat News: जिले की खिलाड़ियाें ने जीती उत्तर क्षेत्र महिला हॉकी प्रतियोगिता

Fri, 26 Jul 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
District players won North Zone Women's Hockey Competition
फोटो 01- सोनीपत स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय में प्राचार्य के साथ विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी। स्
सोनीपत। जिले की खिलाड़ियों ने उत्तर क्षेत्र महिला हॉकी प्रतियोगिता में खिताबी जीत दर्ज की है। प्रतियोगिता 15 से 22 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित की गई थी। विजेता हॉकी टीम में लिटिल एंजल्स विद्यालय की छह खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी। इनका विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को 5-2 के अंतर से हराकर खिताब जीता। उत्तर क्षेत्र प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया था। टीम में जिले की खिलाड़ी हर्षिता, नव्या, दिव्या, नैंसी सरोहा, चंचल व माही ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नव्या को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। हॉकी प्रशिक्षक एवं द्रोणाचार्य अवाॅर्डी प्रीतम सिवाच ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विजेता खिलाड़ियों को चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed