फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District Mining Officer found dead in rest house

विश्राम गृह में मृत मिले जिला खनन अधिकारी

Thu, 19 Aug 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
District Mining Officer found dead in rest house
सोनीपत। जिला खनन अधिकारी वीरवार को विश्राम गृह स्थित अपने कमरे में मृत मिले। एक महीना पहले ही उनकी नियुक्ति सोनीपत में हुई थी। वह सोफे पर मृत मिले। उनका बैग उनके बराबर में रखा था। परिजन उनके शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

अंबाला के सेक्टर-10 निवासी एके चौहान की नियुक्ति एक माह पहले ही मुख्यालय से सोनीपत में जिला खनन अधिकारी के पद पर हुई थी। उससे पहले जिला खनन अधिकारी पानीपत गुरजीत सिंह ही सोनीपत का अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे थे। नियुक्ति के बाद से एके चौहान ने अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी थी। अभी तक उन्हें आवास नहीं मिला था। वे पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में रह रहे थे। वह बुधवार रात को कुछ लोगों से मुलाकात करके लौटे थे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह उन्होंने चालक को कहा था कि वे खाना खा रहे हैं, कुछ देर में गाड़ी लेकर आ जाना। जब चालक पहुंचा तो देखा तो खनन अधिकारी एके चौहान कमरे के बाहर सोफे पर बैठे थे। उनका बैग बराबर में रखा था। चालक ने चलने को कहा तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं मिला। उसने रेस्ट हाउस के स्टाफ को आवाज दी। शरीर को हाथ लगाते ही जिला खनन अधिकारी सोफे पर गिर गए। उनको तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर उनके रिश्तेदार, स्वजन और स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल में पहुंच गए। एके चौहान की पत्नी ललिता चौहान और उनके रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिवार के लोग शव को लेकर अंबाला चले गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed