फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District level Gita Jayanti celebration concluded with Deepotsav and prize distribution

Sonipat News: दीपोत्सव व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह

Thu, 12 Dec 2024 12:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Dec 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
District level Gita Jayanti celebration concluded with Deepotsav and prize distribution
सोनीपत। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का बुधवार को सुभाष स्टेडियम में भव्य शोभायात्रा व दीपोत्सव कर पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। उन्होंने जनमानस का आह्वान किया कि वह गीता का संदेश जीवन में धारण कर सफलता की सीढिय़ों पर अग्रसर हों।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि गीता हमें सिखाती है कि हमें कर्म करते रहना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। हरियाणा सरकार गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है, इसमें देश-विदेश से लाखों लोग गीता के संदेश के साथ हरियाणा की संस्कृति से रूबरू होते हैं। हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारेंगे और एक आदर्श समाज का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का स्वागत कर गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में नगराधीश रेणुका नांदल ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डाॅ. सुभाष सिसोदिया ने किया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद राकेश सैनी व डीआईपीआरओ राकेश गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने दिया गीता का संदेश

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित करते कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। पद्म विभूषण अवार्डी सुभाष चंद्र घोष ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। दीपोत्सव में छात्राओं ने 1000 दीये जलाने में सहयोग दिया।


सम्मानित करते हुए समाजसेवियों का किया आभार व्यक्त

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने गीता महोत्सव में भाग लेने वाली सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का आभार जताते हुए उनको सम्मानित किया। उन्होंने मोहन सिंह मनोचा, शशिकरण नासा, नरेंद्र भुटानी, प्रवीण वर्मा, संजय सिंगला, वाईके त्यागी, रविंद्र सरोहा, सुरेश कालरा, योगेंद्र सरोहा, दिनेश तनेजा, ऊषा भंडारी, मदनलाल तनेजा, सुभाष अरोड़ा, पवन तनेजा, हवा सिंह, बीआर आहुजा, रोहित आहुजा, मनोज डिंबला, जयवीर गहलावत, परमानंद बत्रा, पवन तनेजा, प्रेम गौतम, आचार्य वेद निष्ठ, जगत सिंह सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed