फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District level badminton... Vibhuti and Havisha top in singles competition

Sonipat News: जिलास्तरीय बैडमिंटन...एकल मुकाबले में विभूति व हविषा अव्वल

Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
District level badminton... Vibhuti and Havisha top in singles competition
फोटो 23: सोनीपत के पटेल नगर में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों - फोटो : यंती पर महान क्रांतिकारी पं. परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बुंदेले। स्रोत: बुंदेली समाज
सोनीपत। पटेल नगर में चल रही छह दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में अंडर-11, 13, 15, 17, 19 व वेटरन्स 30 से 65 आयुवर्ग के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग अंडर-13 एकल मुकाबले में विभूति ने, अंडर- 15 एकल मुकाबले में हविषा ने, बालक वर्ग अंडर-15 डबल मुकाबले में यश व अंश ने, अंडर-19 मिक्स डबल मुकाबले में दिव्यांशु व अवनि ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि खेलों से ही बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जगबीर सिंह छिक्कारा ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सेहत को बढ़ावा देना है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता एक ऐसा आधार है, जो बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि हर बच्चा अपनी खेल प्रतिभा को पहचाने और उसमें निखार लाए। खेलों के माध्यम से न केवल एक अच्छा खिलाड़ी बल्कि एक अच्छा नागरिक भी तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed