फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District hospital gets rejuvenation award for the third time, will get Rs 3 lakh from NHM

जिला अस्पताल को तीसरी बार मिला कायाकल्प अवाॅर्ड, एनएचएम से मिलेंगे 3 लाख रुपये

Thu, 07 Oct 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
District hospital gets rejuvenation award for the third time, will get Rs 3 lakh from NHM
जिला नागरिक अस्पताल। - फोटो : Sonipat
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल को बेहतर स्वच्छता के लिए तीसरी बार कायाकल्प अवॉर्ड मिला है। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) की तरफ से अस्पताल प्रबंधन को कायाकल्प अवॉर्ड के रूप में तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के लिए सुविधाएं और बेहतर करने में मदद मिलेगी। साथ ही सीएचसी फिरोजपुर बांगर, गोहाना, जुआं, बढ़खालसा व गन्नौर को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
जिला नागरिक अस्पताल में कायाकल्प टीम ने पिछले महीने फाइनल निरीक्षण किया था। इस दौरान गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया था। अस्पताल में सफाई और अन्य सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच-पड़ताल की गई। कायाकल्प टीम ने डायलिसिस सेंटर, इमरजेंसी, रेडियोलॉजी व ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया था। साथ ही सभी वार्ड, सिस्टर रूम, शौचालय की जांच की गई। इसके अलावा ठोस-लिक्विड मेडिकल बॉयो वेस्ट का रखरखाव, निस्तारण की प्रक्रिया के विषय में जानकारी जुटाई गई। सारी व्यवस्था ठीक मिलने के बाद ही हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेेंटर की ओर से सूची जारी की गई। प्रदेश में सातवें स्थान पर रहे जिला अस्पताल को तीसरी बार कायाकल्प अवॉर्ड मिला है। (संवाद)
विज्ञापन

बजट से सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी
कायाकल्प अवॉर्ड के साथ मिलने वाली बजट राशि से अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सफाई को लेकर और अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिए अन्य उपकरण भी खरीदे जा सकेंगे। यहां पर आने वाले मरीजों व उसके तीमारदारों को बेहतर सफाई व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सीएचसी को मिलेंगे एक-एक लाख रुपये
कायाकल्प योजना के तहत गोहाना के नागरिक अस्पताल को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सीएचसी फिरोजपुर बांगर, जुआं, बढ़खालसा, गन्नौर में भी बेहतर सुविधा मिलने पर कायाकल्प अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया। अब विभाग की ओर से सीएचसी स्तर पर एक-एक लाख रुपये भी दिए जाएंगे।
पीएचसी स्तर पर जिले में बेगा को मिला पहला रैंक मिला
पीएचसी स्तर पर कायाकल्प टीम ने व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान पीएचसी बेगा को बेहतर सुविधा मिलने पर पहला रैंक दिया गया। अब एनएचएम की ओर से पीएचसी प्रबंधन को कायाकल्प अवॉर्ड के रूप में दो लाख रुपये जारी किए जाएंगे। इसके अलावा पीएचसी रोहट, पीएचसी दुभेटा, हलालपुर, पुरखास, मुरथल, बनवासा, जाखौली, माहरा को एक-एक लाख रुपये कायाकल्प अवॉर्ड के साथ मिलेंगे।
लड़सौली का उप स्वास्थ्य केंद्र पहले स्थान पर रहा
जिले में पहली बार उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कायाकल्प की टीम सर्वे करने के लिए पहुंची। इस दौरान गांव लड़सौली के उप स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर सुविधाएं मिलीं। हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेेंटर की तरफ से जारी सूची में लड़सौली का स्वास्थ्य उपकेंद्र जिले में अव्वल रहा। अब एनएचएम की ओर से एक लाख रुपये का अवॉर्ड दिया जाएगा।

वर्जन
स्वच्छता एवं बेहतर सुविधा के मामले में जिला अस्पताल को तीसरी बार कायाकल्प अवॉर्ड मिला है। गोहाना के नागरिक अस्पताल समेत पांच सीएचसी, नौ पीएचसी और एक सब सेंटर को चयन कायाकल्प अवॉर्ड के लिए हो गया है। अब एनएचएम की ओर से अवॉर्ड के रूप में बजट जारी किया जाएगा। इसके बाद इन स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं और बढ़ाई जा सकेंगी।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed