फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   district chairman

ताऊ की पाठशाला के शिष्य बने भाजपा के खेवनहार

Wed, 30 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 30 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
district chairman

ताऊ देवीलाल की पाठशाला के शिष्य रहे गोहाना के डॉ. धर्मबीर नांदल अब जिले में भाजपा के खेवनहार होंगे। मंगलवार को दिव्यांक गार्डन में बेहद गोपनीय अंदाज में पार्टी के 10 मंडल अध्यक्षों ने उन्हें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। नांदल एक साल पहले ही इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भिवानी में चुनाव के दौरान हुए विवाद के चलते चयन के बाद दी पार्टी ने मीडिया को चुनाव की सूचना दी।

विज्ञापन


ताऊ के चेले, पुराने भाजपाई
डॉ. धर्मबीर नांदल 1977 में पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल से प्रभावित होकर लोकदल में शामिल हो गए। लोकदल में गोहाना हलका अध्यक्ष भी रहे। 1990 में भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 1996 में बंसीलाल-भाजपा की संयुक्त सरकार में बिजली बोर्ड में चैयरमेन रहे।
विज्ञापन


2004 में इनेलो का दामन थाम लिया, लेकिन दिसंबर 2014 में इनेलो छोड़कर भाजपा में आ गए। एक साल के अंदर अब जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से गदगद हैं। बकौल नांदल, वे जिला मुख्यालय पर रहकर पार्टी को मजबूत करेंगे। साथ ही गोहाना को जिला बनवाने के लिए पार्टी के अंदर रहकर आवाज उठाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्रेय ने रखा प्रस्ताव, जैन ने किया समर्थन
भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरकुमार यादव की अध्यक्षता में दोपहर जिला अध्यक्ष व 10 मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय ने डॉ. धर्मबीर नांदल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव जैन ने अनुमोदन किया।

इसके बाद जिला के 16 में से 10 नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों व उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से डॉ. धर्मबीर नांदल को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष चुन लिया। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता ललित बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, कविता चौधरी, आजाद सिंह नेहरा, रविंद्र दिलावर, आनंद सिंह हुड्डा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

दिलावर संभालेंगे खरखौदा, आत्रेय को दिया बरोदा

अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी में सात विधानसभा प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इसमें निगम के निर्वतमान पार्षद रवींद्र दिलावर को खरखौदा, मोहनलाल बड़ौली को राई, आजाद नेहरा को गन्नौर, ललित बत्रा को सोनीपत, कर्मबीर शर्मा को गोहाना, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश आत्रेय को बरोदा से प्रतिनिधि बनाया गया है, जबकि पार्टी ने एक महिला प्रतिनिधि के तौर पर कविता चौधरी का चयन किया है।


10 बने मंडल अध्यक्ष
पार्टी ने नवीन मंगला, डॉ. संजय सेहरा, जोगेंद्र शर्मा, छतर सिंह, इंद्र पांचाल, बलजीत मलिक, बलराम कौशिक, आनंद गौतम, रिजक राम व अरुण चौहान को मंडल अध्यक्ष चुना है। वहीं, राकेश शर्मा, दीपक गुप्ता, दिलावर सिंह, बलबीर सिंह, युद्धविंदर सिंह, जयसिंह ठेकेदार, ओमप्रकाश सैनी, जोगेंद्र गुलिया, मोहन लाल बड़ौली व नरेश रोहिल्ला को मंडल प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed