फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District Bar Association elections... Anil Dhul elected as Bar President for the second time in a row

Sonipat News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव... लगातार दूसरी बार अनिल ढुल को बार की चौधर

Sat, 01 Mar 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association elections... Anil Dhul elected as Bar President for the second time in a row
फोटो 33- सोनू भारद्वाज - फोटो : mathura
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अनिल ढुल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल हुड्डा को लगातार दूसरी बार हराकर चौधर प्राप्त की है। पिछली बार के चुनाव में भी दोनों में करीबी मुकाबला हुआ था। इसके साथ ही उप प्रधान पद पर सोनू भारद्वाज, सचिव पद पर संदीप खर्ब व खजांची के पद पर प्रवीन कुमार ने बाजी मारी है। संयुक्त सचिव के पद पर एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण कृतिका का चयन पहले से ही तय था। वरिष्ठ चुनाव अधिकारी अनूप दहिया ने सभी पदों पर विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन


वरिष्ठ चुनाव अधिकारी अनूप दहिया ने बताया चुनाव में कुल 1295 मतदाताओं में से 1171 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दो मतों को अमान्य घोषित किया गया। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष और सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन




644 मत मिले ढुल को

प्रधान पद के लिए अनिल ढुल और कमल हुड्डा के बीच आमने-सामने का मुकाबला हुआ। अनिल ढुल ने 644 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, उनके प्रतिद्वंद्वी कमल हुड्डा 527 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप प्रधान बने सोनू भारद्वाज

उप प्रधान पद के लिए अमित कुमार मलिक, कुलदीप दहिया और सोनू भारद्वाज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। इसमें सोनू भारद्वाज ने 478 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कुलदीप दहिया को 420 और अमित कुमार मलिक को 271 वोट मिले।

सचिव पद पर संदीप रहे विजेता

सचिव पद के लिए अंकित त्यागी, रजनीश मलिक, रविंद्र कुमार शर्मा और संदीप खर्ब के बीच मुकाबला हुआ। इस चुनाव में संदीप खर्ब 399 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वियों में रजनीश मलिक को 314, अंकित त्यागी को 311 और रविंद्र कुमार शर्मा को 143 मत प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव पद पर कृतिका निर्विरोध चुनी गईं

संयुक्त सचिव पद के लिए कृतिका को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

कोषाध्यक्ष बने प्रवीन कुमार

कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप और प्रवीन कुमार ढिल्लो के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्रवीन कुमार ढिल्लो को 670 मत मिले और उन्होंने जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप को 496 वोट प्राप्त हुए।



----------

मेरी प्राथमिकता अधिवक्ताओं के लिए चेंबर का निर्माण कराना रहेगी। साथ ही बार-बेंच में बेहतर तालमेल रखकर अधिवक्ताओं के हित में काम किए जाएंगे।

अनिल ढुल, प्रधान बार एसोसिएशन सोनीपत

आशुतोष सरोहा 155 वोट हासिल कर खरखौदा बार एसोसिएशन के प्रधान बने
खरखौदा। बार परिसर में शुक्रवार को हुए बार एसोसिएशन चुनाव में आशुतोष सरोहा ने 155 वोट हासिल कर प्रधान बने। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अधिवक्ता राकेश को 18 वोट से हराया। सचिव पद के लिए अमित दहिया ने 150 वोट लेकर जीत हासिल की। प्रवीन 78 वोट के साथ दूसरे और विकास 40 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। तीन मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया, जबकि चार वोट रद्द हो गए। उप प्रधान पद के लिए साहिल गन्नोत्रा, सह सचिव पद के लिए मोहित दहिया और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुमित पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

संदीप पूनिया बने गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, 54 वोट से जीते
गोहाना। बार परिसर में शुक्रवार को हुए गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप पूनिया के सिर प्रधान पद का सेहरा बंधा। उसके साथ ही अमित सहराया उपाध्यक्ष व हेमंत शर्मा सचिव निर्वाचित हुए।


रिटर्निंग अधिकारी इंद्र सिंह भनवाला के अनुसार चुनाव के दौरान 375 में से 355 वोट डाले गए। इस दौरान अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे कुलदीप शर्मा को 1, प्रदीप कुमार पांचाल को 148 और संदीप पूनिया को 202 वोट मिले, जबकि चार वोट रद्द हो गए। इससे संदीप पूनिया 54 वोट से जीतकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए अमित सहराया को 206 और डा. सुरेंद्र प्रताप चित्रा को 149 वोट मिले। इस पर अमित सहराया 57 वोट से जीतकर उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं, सचिव पद के लिए हेमंत शर्मा को 202 और मनजीत लठवाल को 152 वोट मिले, जबकि एक वोट रद हो गया। इससे हेमंत शर्मा 50 वोटों से सचिव चुने गए। इससे पहले संयुक्त सचिव पद पर कमलेश कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक पूनिया और लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर मनजीत रोहिल्ला निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed