{"_id":"6828e2294f9906c2ee0ac04a","slug":"distant-drinking-water-problem-of-villagers-first-tube-well-becomes-operational-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136764-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीणों की दूर की पेयजल समस्या, पहला ट्यूबवेल हुआ चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीणों की दूर की पेयजल समस्या, पहला ट्यूबवेल हुआ चालू
Sun, 18 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06 : सोनीपत के गांव पांची जाटान में नारियल तोड़कर ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ करते
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शनिवार को गांव पांची जाटान में श्मशान घाट के पास पहले ट्यूबवेल को चालू किया तो नारियल तोड़कर दूसरे ट्यूबवेल को लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। गांव में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए दो ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। एक ट्यूबवेल से ग्रामीणों को पीने का पानी मिलने लगा है तो दूसरा सरकारी स्कूल परिसर में लगेगा। दोनों ट्यूबवेल को लगाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग करीब 50 लाख रुपये खर्च कर रहा है।
विधायक ने बताया कि गांव में लोग लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे। उनकी मांग पर तुरंत दो ट्यूबवेल की व्यवस्था की गई है। विधायक ने कहा कि वह लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। इस दौरान उपमंडल अभियंता प्रीतम, प्रदीप सिंह, कनिष्ठ अभियंता प्रिंस, मंजीत, ग्राम सचिव नीरज, बादल पहलवान, मंगल, सुरेश, सुभाष, सतपाल व महेश व अन्य मौजूद रहे।