Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dissatisfaction expressed over the submission of an incomplete Action Taken Report (ATR); the City Magistrate issued instructions to ensure timely action.

Sonipat News: अधूरी एटीआर अपलोड करने पर जताई नाराजगी, नगराधीश ने समय पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri, 06 Nov 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the submission of an incomplete Action Taken Report (ATR); the City Magistrate issued instructions to ensure timely action.

विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को नगराधीश सिमरन ने सीएम विंडो, एसएमजीटी एवं सीपीग्राम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और उनके समाधान की स्थिति बारे समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने अधूरी एटीआर भेजने पर नाराजगी जताशिकायतों के समय पर निपटान और संबंधित पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो, एसएमजीटी व सीपीग्राम पोर्टल आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए हैं। उन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका निपटान किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए।
विज्ञापन

----
एसएमजीटी पोर्टल पर फोटो सहित अपलोड करें कार्रवाई रिपोर्ट
नगराधीश ने कहा कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कुछ विभागों की ओर से बैठक से ठीक पहले आधी-अधूरी एटीआर अपलोड किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमजीटी हरियाणा पोर्टल की समीक्षा करते हुए नगराधीश ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग कार्रवाई रिपोर्ट के साथ आवश्यक फोटो भी अपलोड करें। इससे शिकायत पर की गई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है।
इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीपीसी कृष्णा खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed