फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dispute over Yamuna... BJP workers expressed their anger by burning the effigy of former Delhi Chief Minister

Sonipat News: यमुना पर रार...भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का पुतला जलाकर जताया रोष

Thu, 30 Jan 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dispute over Yamuna... BJP workers expressed their anger by burning the effigy of former Delhi Chief Minister
फोटो 06- सोनीपत के खरखौदा स्थित दिल्ली चौक पर पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : कार्यकर्ता
खरखौदा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के दिल्ली चौक पर एकत्रित होकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के पास कोई मुद्दे नहीं है इसलिए वह यमुना नदी पर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री गुलशन ठेकेदार ने कहा कि नेताओं को राजनीति के अंदर मर्यादा रखनी चाहिए। जनता को बरगलाने के लिए हरियाणा पर झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके आरोपों ने पूरे प्रदेशवासियों में मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। प्रदेश के नागरिकों में आम आदमी पार्टी व उनके नेताओं के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता को यमुना में प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह सरासर गलत है। प्रदर्शन के दौरान रामनिवास, सुनील, नरेश, पवन शर्मा, जयपाल राणा, शक्ति ठेकेदार, गोपाल सैनी व मिथुन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed