{"_id":"65c7c9c7f9de9e3c710bce16","slug":"dispute-during-dancing-at-wedding-stabbed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113593-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शादी में नाचने के दौरान विवाद, मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शादी में नाचने के दौरान विवाद, मारा चाकू
Sun, 11 Feb 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड स्थित गौतम नगर में शादी में नाचते समय दो व्यक्तियों में कहासुनी हो गई। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उप पर दूसरे व्यक्ति ने चाकू से वार किया। दूसरे लोगों ने उनका बचाव किया।
गांव घड़वाल निवासी सागर ने बताया कि वह गांव के विकास के साथ शहर में गौतम नगर में शादी में आए थे। रात के समय वह म्यूजिक सिस्टम पर नाच रहे थे। शादी में गांधी नगर का राजेश उर्फ राजा भी आया हुआ था। उसने शराब पी रखी थी। नाचते समय राजा को धक्का लग गया, जिसके बाद कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में राजा ने चाकू उठाकर उसके हाथ की उंगली पर मारा और उसके बाद थप्पड़ मारकर धमकी दी। दूसरे लोगों ने उनका बचाव किया। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।