फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dispute after bike collision took Pradeep's life, two arrested

Sonipat News: बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद ने लील ली प्रदीप की जान, दो गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute after bike collision took Pradeep's life, two arrested
सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीम के साथ हत्या के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। गांव राठधना के पास सेक्टर-4 खेल काॅप्लेक्स से आगे सैफरॉन ग्रांड सोसाइटी चौक के पास हुए प्रदीप के ब्लाइंड मर्डर से स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने एक दिन बाद ही पर्दा उठा दिया है। आरोपी गांव राठधना के ही राहुल उर्फ कालू और नितेश उर्फ निक्कू हैं। आरोपियों ने कुछ दिन पहले बाइक टकराने के बाद शुरू हुए विवाद में जान से मारने की धमकी मिलने की रंजिश में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

मूलरूप से ककरोई हॉल गांव राठधना निवासी सुशीला ने रविवार को पुलिस को बताया था कि वह पति की मौत के बाद अपने मायके में रह रही हैं। उनके छोटे भाई प्रदीप कुमार (23) आसपास की सोसाइटी में सफाई का कार्य करते थे। वह रविवार सुबह अपनी बड़ी बहन के घर गांव कथूरा जाने के लिए भाई प्रदीप कुमार के साथ बाइक पर निकली थीं।
विज्ञापन

प्रदीप उन्हें बहालगढ़-सोनीपत रोड स्थित काली माता मंदिर के पास से ऑटो में बैठाकर आ गया था। बाद में सैफरॉन सोसाइटी के पास उनके भाई की करीब सात वार कर हत्या कर दी गई थी। सोनीपत पहुंचने पर उन्हें भाई की हत्या का पता लगा था। मामले में जांच करते हुए स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने सोमवार को शाम को ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने राहुल और नितेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले उनकी बाइक प्रदीप की बाइक से टकरा गई थी। प्रदीप करीब 10 दिन से उन्हें धमकी दे रहा था कि कल उन्हें मार देगा। उन्हें डर था कि प्रदीप उन पर हमला कर सकता है। इसी के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।


इंसेट
शराब कारोबारी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
फोटो :36: सोनीपत के गांव भिगान में शराब कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट के साथ। स्रोत : पुलिस प्रावक्ता।
राई। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गांव भिगान के शराब कारोबारी अंकित हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव भिगान निवासी रोहित उर्फ जैल्ला और हैप्पी हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले को लेकर गांव भिगान निवासी संजय ने 22 अगस्त को पुलिस को बताया था कि उनका भतीजा अंकित (34) गांव में रोहित व अन्य के साथ था। जब वह ग्रामीण सत्यनारायण के मकान के बाहर गए उनकी गाड़ी वहां खड़ी मिली थी। वहां अंदर गए थे तो गांव का रोहित उनके भतीजे से झगड़ा कर रहा था। रोहित के साथ अंकित का तीन साल पहले होली के दिन झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में अंकित की हत्या कर दी थी। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने रोहित और उसके साथी हैप्पी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed