फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Disillusionment with the PM crop insurance scheme, only 7597 farmers have taken insurance

Sonipat News: पीएम फसल बीमा योजना से मोह भंग, 7597 किसानों ने ही कराया बीमा

Mon, 29 Sep 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Disillusionment with the PM crop insurance scheme, only 7597 farmers have taken insurance
सोनीपत। फसलों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अब फीकी पड़ने लगी है। खरीफ सीजन में जिले के केवल 7,597 किसानों ने बीमा करवाया था जबकि आमतौर पर यह संख्या 20 हजार से अधिक होती थी। योजना के तहत 8,476 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल को बीमा कवर मिला है।
विज्ञापन


मौसम की वजह से होने वाले नुकसान से फसलों को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी। पहले इस योजना से काफी संख्या में किसान जुड़ते थे मगर बीमा कंपनियों और किसानों के बीच पिछले वर्षों में हुए मुआवजे को लेकर विवाद ने किसानों का विश्वास कमजोर किया है। यही कारण है कि जहां पहले खरीफ सीजन में 20 हजार से अधिक किसान योजना से जुड़ते थे वहीं इस बार उनकी संख्या काफी कम रह गई है।
विज्ञापन

प्रीमियम बढ़ोतरी बनी बड़ी वजह
सीजन में किसानों ने मक्का, कपास, धान और बाजरा जैसी फसलों का बीमा करवाया है। हालांकि, प्रीमियम की बढ़ोतरी ने किसानों पर आर्थिक बोझ डाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि बीमा कंपनियों और किसानों के बीच मुआवजे के विवाद और प्रीमियम में बढ़ोतरी ने योजना के प्रति विश्वास को कमजोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी

कपास : 5400 रुपये से अधिक

बाजरा : 1024 रुपये प्रति हेक्टेयर

मक्का : 1089 रुपये प्रति हेक्टेयर

धान : 2124 रुपये प्रति हेक्टेयर
किसानों की संख्या में गिरावट

पहले खरीफ सीजन में औसतन : 20,000 से अधिक किसान बीमा कराते थे।

इस बार : 7597 किसान
इन फसलों को हुआ नुकसान

अधिक बारिश से कपास और बाजरे की फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई।

धान की पैदावार पर भी असर है।
क्रॉप कटिंग से तय होगा मुआवजा

कृषि विभाग की तरफ से गठित टीमों के माध्यम से क्रॉप कटिंग प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा जिन किसानों ने सीधे शिकायत दर्ज करवाई है उनके खेतों का भौतिक निरीक्षण भी किया जा रहा है।


बीमा प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। जल्द ही क्रॉप कटिंग का काम समाप्त होगा और किसानों को बीमा कंपनियों की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed