फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Discussion on projects to be inaugurated and laid the foundation stone by the Chief Minister

Sonipat News: सीएम के हाथों लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़े प्रोजक्टों पर हुई चर्चा

Wed, 25 Mar 2026 05:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Discussion on projects to be inaugurated and laid the foundation stone by the Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गोहाना में 29 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की होने वाली रैली को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई। उपायुक्त नेहा सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़े प्रोजेक्टों पर चर्चा की।इनमें स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, सिंचाई व अन्य विभागों के प्रोजेक्ट शामिल हैं।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाना है उनसे संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर अपने मुख्यालय से स्वीकृति लें। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होना है उन स्थलों पर सुंदरीकरण, सफाई व आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, अंजली श्रोत्रिय, सीटीएम डॉ. अनमोल, डीडीपीओ मनीष मलिक, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिता, डीईओ नवीन गुलिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed