{"_id":"5749de784f1c1b2f07691cf1","slug":"dig-meeting-with-jat-leaders-sonipat-jat-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैन टू मैन रहेगी खाप व जाट नेताओं पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैन टू मैन रहेगी खाप व जाट नेताओं पर नजर
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 29 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
लघुसचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में खाप व जाट नेताओं की मीटिंग लेते डीसी केएम पांडुरंग व डीआईजी दून।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून माह के प्रथम सप्ताह में जाट आंदोलन की दोबारा से सुगबुगाहट के बीच जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। क्योंकि फरवरी में हुए दंगों में हाथ जला चुका प्रशासन अबकी बार कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता। यहीं कारण है कि शनिवार को डीसी केएम पांडुरंग और डीआईजी हरदीप दून ने जाट और खाप नेताओं के साथ मीटिंग की। साफ किया कि किसी तरह तरह का धरना प्रदर्शन नियमों के दायरे में और निश्चित स्थान पर होगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं, सड़क और रेल मार्ग के आसपास किसी तरह का धरना, प्रदर्शन और मीटिंग नहीं होगी। इसके लिए जल्द जिला प्रशासन आदेश जारी करेगा।
लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त व डीआईजी की अध्यक्षता में जाट नेताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मूलचदं दहिया, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष डा. राजेश दहिया, दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया, जटवाड़ा 360 के प्रधान राजेंद्र खत्री, सरोहा खाप के रणधीर सरोहा, आंतिल खाप के हवा सिंह आंतिल, कुराड़ से ओम सिंह, मुंडलाना बारहा के मेहर सिंह व जिले सिंह, दहिया चौबीसी के रमेश चंद्र, आल इंडिया जाट महासभा के जिला प्रधान परविंद्र खत्री, रणबीर सिंह, अशोक खत्री, सुरेंद्र छिक्कारा, किसान यूनियन प्रधान सत्यवान नरवाल, शमशेर सिंह, मुंडलाना के सुरेंद्र लठवाल, मलिक खाप के कुलदीप मलिक, समुंद्र सिंह मलिक तथा दिलबाग सिंह नंबरदार आदि ने हिस्सा लिया।
उपायुक्त के.मकरंद पांडुरंग ने कहा कि सब एक ही समाज का हिस्सा है। समाज का हर अंग महत्वपूर्ण है। इसलिए समाज में अमनचैन और भाईचारा कायम रखने की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को सबको एकजुट होकर गंभीरता से निभाना होगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी प्रकार की गलत बातों का प्रचार न करें और न ही किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान दें। उच्च स्तर तक आरक्षण संघर्ष समिति एवं खापों के प्रतिनिधियों की बातें रखी जाएगी।
विज्ञापन
बदनामी फिर नहीं होनी चाहिए
डीआईजी कम पुलिस अधीक्षक हरदीप दून ने कहा कि कुछ माह पूर्व हरियाणा में जो हुआ उससे विश्वस्तर पर प्रदेश को बदनामी मिली है। इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सबको एकजुट होकर सकारात्मक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास कायम रहना जरूरी है। इस विश्वास को कायम रखना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को गलत तरीके से नहीं फंसाया है। पुलिस सुबूतों के बिना आगे नहीं बढ़ती। इस अवसर पर एसडीएम निशांत यादव, अजय कुमार, मनीषा शमार, राजीव अहलावत व सीटीएम सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एसएचओ को पूरी शक्तियां दी, विवेक से तुरंत लें निर्णय
मीटिंग में डीसी व डीआईजी ने कहा कि इस बार रेल व सड़क मार्ग को जाम नहीं होने दिया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व एसएचओ को पूरी शक्तियां दी गई हैं। मौके पर अधिकारीगण अपने विवेक से आवश्यकतानुसार सही निर्णय लें।
आयोजकों से होगी नुकसान की भरपाई
डीसी ने बताया कि धरना व प्रदर्शन के दौरान किसी से भी संपत्ति का नुकसान होता है तो सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के तहत आयोजकों से भरपाई करवाई जाएगी। मीटिंग में जाट आरक्षण संघर्ष समिति तथा खाप नेताओं को गहराई से इसकी जानकारी दी गई।