फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Difficulty in selling mustard, farmers closed the gate of grain market

Sonipat News: सरसों बेचने में आ रही परेशानी, किसानों ने अनाज मंडी का गेट किया बंद

Thu, 04 Apr 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in selling mustard, farmers closed the gate of grain market
सोनीपत/गन्नौर। जिले की मंडियों में पंजीकृत किसानों की सरसों की खरीद प्रक्रिया बुधवार को जारी रही। गन्नौर में सरसों बेचने में आ रही परेशानी के विरोध में किसानों ने मंडी का गेट बंद रखा। उन्होंने एक घंटे तक धरना दिया और मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौंपा। वहीं जिले की मंडियों में 4297 क्विंटल सरसों की खरीद हुई, इनमें सबसे ज्यादा गन्नौर मंडी में 1469 क्विंटल सरसों खरीदी गई।
विज्ञापन

किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के युवा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पहल के नेतृत्व में मंडी के गेट पर धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मंडी के गेट पर ताला लगाने की सूचना पर गन्नौर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को बुलाया, तब जाकर किसानों ने गेट खोला। किसानों का आरोप था कि मंडी में कमीशन लेकर सरसों को पास किया जा रहा है। कुछ किसानों से सरकारी रेट पर सरसों खरीदने के नाम पर सरसों या पैसे लिए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को लिखित शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष विरेंद्र पहल ने बताया कि मंडी में कुछ आढ़ती किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले साल भी यह मामला सामने आया था। उन्होंने सरकार से मेरी फसल मेरा ब्याेरा पोर्टल अनिश्चितकाल के लिए खोलने और किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है। विरेंद्र पहल ने कहा कि अगर सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो जिलेभर में वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों खरीद के बाद किसानों को 5.91 करोड़ रुपये का भुगतान किया
जिले की मंडियों में हैफेड की ओर से अब तक 17 हजार क्विंटल से ज्यादा सरसों खरीदी जा चुकी है। इसमें से 10 हजार क्विंटल सरसों का उठान किया गया है और किसानों को 5.91 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। मंडियों में रोजाना सरसों की आवक व खरीद प्रक्रिया जारी है। जिले की मंडियों में बुधवार को 4297 क्विंटल से ज्यादा की खरीद की गई। इसमें गन्नौर मंडी में 1469 क्विंटल, सोनीपत मंडी में 1265 क्विंटल, गोहाना मंडी में 1163 क्विंटल और खरखौदा मंडी में 300 क्विंटल की सरसों की खरीद की गई। अधिकारियों ने किसानों को फसल सुखाकर लाने की अपील की।



प्रदेश में सबसे ज्यादा खरीद गन्नौर मंडी में हो रही है। वहीं नियम अनुसार जिस सरसों की फसल में नमी है, फसल को सुखाने के बाद खरीद की जा रही है। किसानों की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed