{"_id":"6a50e6df4a98845dba06e3f1","slug":"dhaturi-malikpur-gyaspur-road-set-for-a-makeover-construction-to-begin-after-the-monsoon-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156719-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 9 करोड़ से धतूरी-मलिकपुर-ग्यासपुर रोड का होगा कायाकल्प, मानसून बाद शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 9 करोड़ से धतूरी-मलिकपुर-ग्यासपुर रोड का होगा कायाकल्प, मानसून बाद शुरू होगा निर्माण
Sat, 11 Jul 2026 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव धतूरी के पास जर्जर सड़क पर पत्थर डलवाकर रोलर चलवाते विधायक देवेंद्र कादिया
गन्नौर। धतूरी, मलिकपुर और ग्यासपुर के ग्रामीणों को जल्द जर्जर सड़क से राहत मिलने वाली है। जीटी रोड से जोड़ने वाली करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मानसून खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे वर्षों से खराब सड़क के कारण हो रही परेशानी दूर होगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने धतूरी मोड़ के पास सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। बरसात के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढों से हादसों की आशंका को देखते हुए विधायक के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने तुरंत रोड़े डलवा कर गड्ढे भरवाए गए और रोलर चलवाया गया।
साथ ही पानी ठहराव की जगह पर आरसीसी ब्लॉक बिछवाए गए ताकि सड़क निर्माण शुरू होने तक लोगों को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि यह सड़क धतूरी, मलिकपुर और ग्यासपुर सहित कई गांवों को जीटी रोड से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों, किसानों और राहगीरों को परेशानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
बरसात में सड़क पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से हादसों का कारण बनते थे। सड़क के सुदृढ़ीकरण के बाद न केवल सफर आसान होगा बल्कि किसानों को भी अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर नितिन त्यागी, श्रीभगवान, कपिल त्यागी, दुष्यंत त्यागी, विक्रम, कुलदीप, नवीन कुमार भी मौजूद रहे।
सड़क के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिली है। लगभग 8 किमी लंबी सड़क पर करीब 9 करोड़ खर्च होंगे। मानसून के बाद सड़क निर्माण पर कार्य शुरू करा दिया जाएग। फिलहाल जिस जगह सड़क की हालत बेहद खराब थी, हादसा होने का डर रहता था। वहां पर पत्थर डलवा रोलर फेर दिया है ताकि किसी तरह की दुर्घटना होने से बचा जा सके।
अनिल चहल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी